1.65 लाख की साड़ी में माधुरी दीक्षित का दिखा शाही अंदाज़, नज़ाकत देख थमीं फैंस की सांसें

Follow Us

​मुंबई। बॉलीवुड की रानी ​माधुरी दीक्षित ने 58 साल की उम्र में एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्टाइल के मामले में वह कभी पीछे नहीं रहतीं। हसीना का हैवी बॉर्डर से सजी साड़ी में एकदम रॉयल लुक देखने को मिला, जिसे उन्होंने डायमंड जूलरी के साथ पेयर करके और भी क्लासी बना दिया। जिससे आइडिया लेकर महिलाएं बजट में अपना लुक क्रिएट कर सकती हैं, जो उन्हें रॉयल वाइब्स देगा। ​दरअसल, माधुरी बनारस में पीएनजी ज्वेलर के स्टोर लॉन्च इवेंट पर पहुंची थीं। जिसके लिए उन्होंने खूबसूरत-सी साड़ी पिक की, जो उन्हें रीगल वाइब्स दे गई। जिसे ग्रेस के साथ कैरी करने का अंदाज उनके लुक को और सुंदर बनाता है। जहां उन्हें देखकर लगा ही नहीं कि वह 58 साल की हैं, बल्कि उनकी दिलकश अदाओं के आगे यंग एक्ट्रेस फेल हो जाए।

आपको बता दें की माधुरी का यह लुक ट्रेडिशनल और ग्लैमर का परफेक्ट मिक्स है। जहां उनकी डीप पर्पल साड़ी रॉयल एलिगेंस के साथ ही उन्हें रिच फील देती है। जिसकी डिटेल्स कुछ ऐसी हैं- लेबल- मृणालिनी राव, कीमत- 1,65,200 रुपये, फैब्रिक- सिल्क, बॉर्डर से मिला शाही टच। वहीं ​माधुरी की साड़ी की डिटेल्स पर गौर करें, तो इसके सिर्फ बॉर्डर को इंट्रिकेट गोल्ड जरी और जरदोजी वर्क से सजाया गया है। जिस पर बने फ्लोरल और पैस्ले मोटिफ्स इसे हैवी और ग्रेसफुल वाइब्स दे रहे हैं। जिसमें सेक्विन सितारों से शाइन ऐड करने के साथ ही बारीकी से एम्ब्रॉयडरी की गई, जो इसे शाही फील दे रही है। जरदोजी वर्क एक पारंपरिक कढ़ाई तकनीक है, जिसमें सोने- चांदी जैसे धातु के धागों, मोती और सितारों का इस्तेमाल किया जाता है। पहले कपड़े पर डिजाइन ट्रेस किया जाता है, फिर कारीगर सुई की मदद से मोटे धागों और मेटल वायर को डिजाइन पर उभारते हैं। यह काम हाथ से होता है, जिससे कपड़े को रिच और रॉयल लुक मिलता है।

साड़ी को हसीना ने स्लीवलेस रॉ सिल्क ब्लाउज के साथ पेयर किया। जिसे ब्रोड नेकलाइन देकर डिजाइन को एकदम सिंपल और प्लेन रखा, जो लुक को बेहद एलिगेंट वाइब्स दे रहा है। जिससे साड़ी का काम और ज्यादा हाइलाइट हुआ और माधुरी का देसी लुक निखरकर सामने आया। वहीं, ओपन पल्लू और नीट एंड क्लीन प्लीट्स के साथ साड़ी को ग्रेसफुली ड्रेप करके वह छा गईं। माधुरी जूलरी इवेंट के लिए गईं, ऐसे में उनके लुक की हाइलाइट जूलरी होना लाजमी है। हसीना ने डायमंड जूलरी पिक की, जो साड़ी के काम के साथ परफेक्टली ट्यून कर गई। गले में लेयर्ड नेकलेस नेक एरिया को कॉम्प्लिमेंट कर गया, तो मैचिंग इयररिंग्स और एक हाथ में कंगन स्टनिंग लगे। जिसे रिंग्स और वॉच के साथ उन्होंने फाइनल टच दिया। वहीं, बाकी की कसर उनके सॉफ्ट वैवी टच हेयर और पर्पल शेड लिप्स के साथ सटल मेकअप ने पूरी कर दी। जहां छोटी बिंदी क्लासिक इंडियन ब्यूटी को खूबसूरती से उभारती गई और माधुरी की सुंदरता देखते ही बनी।