भाटापारा। 26 वे राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग में किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के पांच संभाग रायपुर , बिलासपुर,दुर्ग सरगुजा ,एवं बस्तर से कराटे खेल में प्रतिभागियों ने भाग लिया जिला कराते संघ जिला बलौदा बाजार भाटापारा महासचिव एवं व्यायाम शिक्षक शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल सिंगारपुर भाटापारा ऋषभ सिंह चौहान इनके नेतृत्व पर अंडर 17 बालिका में साक्षी बहल पीएम श्री स्कूल भाटापारा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया अंडर 14 बालिका में वैष्णवी निषाद शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल सिंगारपुर भाटापारा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया अंदर 19 बालिका में नीलम साहू पीएम श्री स्कूल भाटापारा सिल्वर मेडल प्राप्त किया अंडर 19 बालक में जित्तू धीवर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी सिल्वर मेडल प्राप्त किया अंडर 17 बालिका में वालिया साहू मॉडर्न इंग्लिश मीडियम स्कूल
भाटापारा ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया, मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ी चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी भाटापारा जो की नगर पालिका के सामने गौरा बाई बाल मंदिर प्रांगण में स्थित है वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।उनकी इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप शर्मा , आलोक गुप्ता विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी योगेश कटलीहा एवं जिला कराते संघ संरक्षक शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक भाटापारा संयोजक अरुण छाबड़ा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा उपाध्यक्ष नंदू साहू महासचिव ऋषभ सिंह चौहान कोषाध्यक्ष सुनील यदु एवं चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी भाटापारा जिला बलौदा बाजार भाटापारा सचिव नेमीचंद साहू कोषाध्यक्ष योगेश कुर्रे प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान सह सचिव हर्ष देवांगन महेश राजपूत धनंजय पांडे सदस्य गण भानु देवांगन, मोहन वर्मा, प्रवीण मोहले ,यशवंत साहू, दीक्षा पांडे, गुलाबचंद साहू, , एवं जिला बलौदा बाजार भाटापारा के सभी व्यायाम शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया एवं चयनित प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ में चार जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे, बलरामपुर सबसे ठंडा
