100वें ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पर भारत की पहली ओलंपिक फिल्म का शुभारंभ

Follow Us

० पुणे में 50 हजार से अधिक साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा, 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प को मिला नया संदेश

पुणे । केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को पुणे में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलÓ के 100वें ऐतिहासिक आयोजन के अवसर पर भारत की पहली ओलंपिक फिल्म का शुभारंभ किया। इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ भारोत्तोलक मीराबाई चानू, तीरंदाज शीतल देवी और क्रिकेटर स्मृति मंधाना जैसी खेल जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। ‘भारत ओलंपिक के लिए तैयार विषय पर आधारित यह फिल्म देश में खेलों के क्षेत्र में हो रहे बदलावों और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को दर्शाती है।

इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने कहा कि ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 100वें आयोजन में पुणे की सड़कों पर 50 हजार से अधिक साइकिल सवारों ने हिस्सा लिया। देशभर में यह कार्यक्रम 40 हजार स्थानों पर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए रिकॉर्ड 56 हजार पंजीकरण हुए। भारतीय युवा तेजी से फिटनेस को अपना रहे हैं, क्योंकि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ और फिट राष्ट्र आवश्यक है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। खेल मंत्री ने कहा कि 100वां आयोजन भारत की वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दावेदारी को समर्पित है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की पवित्र भूमि से पूरे देश को फिटनेस का सशक्त संदेश दिया जा रहा है। साइकिल का प्रत्येक पैडल विकसित भारत के लक्ष्य की ओर एक कदम है। उन्होंने पुणे को फिट इंडिया आंदोलन से जोडऩे के लिए महाराष्ट्र के विधायक महेश लांगड़े का आभार भी जताया।

ओलंपिक खिलाडिय़ों और खेल हस्तियों ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक साइकिल सवारों के साथ भारतीय ओलंपिक संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुराम अय्यर और ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी, जैस्मिन लम्बोरिया, प्रीति पवार, संदीप कुमार, आशीष कुमार चौधरी तथा श्राबनी नंदा उपस्थित रहे। युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अंबेकर मीतेई, एशियाई खेलों की पदक विजेता सुचिका तरियाल, ताइक्वांडो खिलाड़ी कशिश मलिक, ट्रैक साइकिल चालक डेविड बेकहम एल्कातोचोन्गो और पर्वतारोही बलजीत कौर ने भी इसमें भागीदारी की। पुणे में इस अवसर पर ‘रिवर साइक्लोथॉन-2026 : जल संरक्षण एवं नदी स्वच्छता  विषय के तहत 25 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की साइकिल रैलियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। यह आयोजन देशभर के 100 प्रमुख स्थानों और प्रत्येक जिले में किया गया। 600 से अधिक जिलों में आयोजित साइकिल रैलियों में डेढ़ लाख से अधिक ‘माय भारतÓ स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

फिटनेस आंदोलन को मिला देशव्यापी विस्तार
100वें आयोजन में जमीनी स्तर पर लोगों की भागीदारी और योगदान को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान फिट चैंपियन और साइकिलिंग क्लबों को सम्मान मिला तथा ‘माय भारत  के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। डॉ. मांडविया ने एक पुस्तक का विमोचन भी किया। इसके साथ ही फिटनेस को बढ़ावा देने और सामुदायिक भागीदारी मजबूत करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं। भारतीय ओलंपिक संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुराम अय्यर ने कहा कि ‘संडे ऑन साइकिल  उस भावना को दर्शाता है, जिसकी भारत को ओलंपिक खेलों के लिए तैयार होने के लिए आवश्यकता है। इसके लिए समर्पण, निरंतरता और हर सप्ताह नए उत्साह के साथ आगे बढऩे का संकल्प जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्कृष्टता, सम्मान और मैत्री जैसे ओलंपिक के मूल्यों को समर्पित है। भारत में ओलंपिक खेलों की मेजबानी का सपना साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

अय्यर ने बताया कि इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के भावी मेजबान आयोग के सदस्यों के साथ चर्चा हुई। इसमें खेल मंत्री के साथ यह प्रदर्शित किया गया कि भारत और अहमदाबाद वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करेगा। उल्लेखनीय है कि ‘संडे ऑन साइकिल  की शुरुआत 17 दिसंबर 2024 को ‘प्रदूषण का समाधान  संदेश के साथ हुई थी। अब यह पहल देशव्यापी फिटनेस आंदोलन का रूप ले चुकी है। इसके 100 आयोजनों में कुल मिलाकर 40 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी दर्ज की गई है। इस पहल के तहत देशभर में 7,500 से अधिक ‘फिट इंडिया नमो साइक्लिंग क्लब  स्थापित किए जा चुके हैं और लगभग 10 हजार स्थानों पर हर सप्ताह विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।