छत्तीसगढ़ में चार जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे, बलरामपुर सबसे ठंडा

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के चार जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बलरामपुर 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग से आज मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ठंड का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है।

स्पेन में रविवार को आम चुनाव, सांचेज के सामने फीजो की चुनौती

बीती रात बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, सरगुजा में 8.5 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 9.8 डिग्री और सूरजपुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रहा। मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में उत्तरी हिस्से की तुलना में रात का तापमान अधिक बना हुआ है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हालांकि, इसका छत्तीसगढ़ में बारिश के रूप में कोई असर नहीं दिखा है।

संयुक्त राष्ट्र न्यायाधिकरण ने फ़ॉकलैंड द्वीप समूह के पास तेल अन्वेषण परियोजना रोकने की अर्जेंटीना की याचिका खारिज की