कांग्रेस कमेटी के दिग्गज नेताओं सहित कई पूर्व विधायक भी रहे नदारद, संगठन की एकजुटता पर उठे सवाल

Follow Us

o नरेश एवं कोको के राष्ट्रीय सचिव बनकर प्रथम आगमन पर कांग्रेस की गुटबाजी उजागर
o स्वागत में दिखे लोकल कांग्रेसी दिग्गज रहे नदारद

कांकेर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव नरेश ठाकुर एवं कोको पाढ़ी के कांकेर जिले में प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आती नजर आई। दोनों राष्ट्रीय सचिवों के स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं, वरिष्ठ पदाधिकारियों और पूर्व विधायकों की अनुपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया।राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के प्रथम आगमन पर जिस तरह के भव्य स्वागत और संगठनात्मक एकजुटता की उम्मीद थी वह तस्वीर कार्यक्रम में नजर नहीं आई।

कांकेर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

कांग्रेस कमेटी के कई दिग्गज चेहरों का कार्यक्रम से दूर रहना संगठन के भीतर चल रही आपसी खींचतान और गुटीय समीकरणों की ओर इशारा करता दिखाई दिया। सवाल यह उठता है कि जब पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता जिले में पहली बार पहुंच रहे थे, तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधायकों की गैरमौजूदगी की वजह क्या रही? क्या जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, या फिर गुटीय राजनीति राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत पर भी भारी पड़ रही है? फिलहाल, राष्ट्रीय सचिवों के आगमन पर अपेक्षित राजनीतिक उत्साह और एकजुटता का अभाव कांग्रेस संगठन के लिए चर्चा का विषय बन गया है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व के सामने जिले में आपसी मतभेद दूर कर संगठन को एकजुट करने की चुनौती साफ दिखाई दे रही है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर भाटापारा स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का किया आयोजन