‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 32 करोड़ का आंकड़ा, बंगाली सिनेमा की बढ़ती ताकत का दिया परिचय

Follow Us

मुंबई। विंडोज प्रोडक्शन की फिल्म फ्रेंचाइज़ी ‘बोहुरूपी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है। निर्देशक नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की इस फ्रेंचाइज़ी की नवीनतम फिल्म ‘बोहुरूपी – द गोल्डन डाकू’ को सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इसकी सफलता ने बंगाली सिनेमा की बढ़ती व्यावसायिक संभावनाओं को एक बार फिर रेखांकित किया है।बंगाल की मिट्टी और संस्कृति से जुड़ी कहानी के साथ शुरू हुई ‘बोहुरूपी’ की यात्रा अब एक सफल फिल्म फ्रेंचाइज़ी का रूप ले चुकी है। वर्ष 2024 में रिलीज हुई पहली फिल्म की सफलता के बाद इसके अगले संस्करण ‘बोहुरूपी – द गोल्डन डाकू’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

‘हमारी राधा’ में आएगा भावुक मोड़, बेटे की पढ़ाई की जिम्मेदारी से गिरधर के मुकरने पर बढ़ेगी राधा की चिंता

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘बोहुरूपी – द गोल्डन डाकू’ ने नौ नवंबर 2026 तक भारत में 9.29 करोड़ रुपये का नेट और 10.46 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म ने उस समय सिनेमाघरों में प्रदर्शन के 26 दिन पूरे कर लिए थे। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए निर्देशक नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने संयुक्त बयान में कहा कि ‘बोहुरूपी’ का 32 करोड़ रुपये की फ्रेंचाइज़ी के रूप में विकसित होना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। बंगाल की मिट्टी से जुड़ी एक कहानी के रूप में शुरू हुआ यह सफर आज विभिन्न वर्गों के दर्शकों का प्यार हासिल कर चुका है। ‘बोहुरूपी – द गोल्डन डाकू’ का सिनेमाघरों में लगातार प्रदर्शन इस उपलब्धि को और खास बनाता है। उन्होंने इस सफलता के लिए दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।