राहुल ने संविधान दिवस पर दोहराया संविधान की रक्षा का संकल्प

Follow Us

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संविधान दिवस पर कहा है कि भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि देश की आत्मा है और हर नागरिक की गरिमा, न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा भाईचारे का रक्षक है। गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया ”एक्स” पर कहा कि संविधान हर आवाज की ताकत है और यही देश के लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ संविधान हमारा सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा, ”संविधान दिवस पर संकल्प दोहराता हूँ- हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे और हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे।”

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में लौटी ठंड, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री