गौरेला में लाल बंगला के सामने से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

Follow Us

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला स्थित लाल बंगला के सामने मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार पेंड्रारोड के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर पालिका परिषद गौरेला की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने बेजा कब्जा कर बनाए गए मकान और दुकान को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान तहसीलदार पेंड्रारोड प्रीति शर्मा, गौरेला थाना प्रभारी सहित राजस्व विभाग, पुलिस बल और नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।