केरलम पुलिस ने गांजा तस्करी गिरोह के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

Follow Us

तिरुवनंतपुरम। केरलम रेलवे पुलिस ने गुरुवार को पलक्कड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 22.403 किलोग्राम गांजा जब्त किए जाने के मामले में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के सरगना को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के पूर्वास्थली का मूल निवासी जमीं शेख (27) इस मामले में पहला आरोपी है। आरोप है कि उसने रेल मार्गों के जरिए पश्चिम बंगाल से केरल के विभिन्न हिस्सों में गांजा पहुंचाने का नेटवर्क खड़ा किया था।

यह मामला तब सामने आया, जब पुलिस ने पलक्कड़ रेलवे स्टेशन पर असीम शेख (23) और साहिदुल मल्लिक (28) को 22.403 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। यह प्रतिबंधित सामग्री पश्चिम बंगाल से चेन्नई के रास्ते ट्रेन से लाई गई थी। इसके बाद गिरोह के एक अन्य प्रमुख सदस्य मसूद शेख (28) को कोझिकोड से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं को जमीं शेख के मुख्य सरगना होने का पता चला। इसके बाद रेलवे पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी कृष्णकुमार की देखरेख में गठित एक विशेष जांच दल ने पश्चिम बंगाल पहुंचकर गुप्त निगरानी रखी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

रोहिंग्या नरसंहार के लिए म्यांमार जिम्मेदार, आईसीजे के फैसले का संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत

इस जांच दल का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) मनोज परायट्ट और निरीक्षक प्रताप ए ने किया। इस अभियान में पलक्कड़ रेलवे पुलिस स्टेशन के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शक्किर वीएम, वरिष्ठ सिविल पुलिस अधिकारी (सीपीओ) रमन वी, सीपीओ सिजू के और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सीपीडीएस कांस्टेबल अब्दुल सत्तार भी शामिल थे।

पुलिस के अनुसार जमीं शेख लगभग 12 वर्ष पहले निर्माण कार्य के सिलसिले में केरल आया था और माहे तथा थालास्सेरी में रहा था। आरोप है कि बाद में उसने प्रवासी मजदूरों का इस्तेमाल कर ट्रेन के जरिए पलक्कड़, तिरूर और कोझिकोड सहित विभिन्न स्थानों पर गांजा पहुंचाने का एक बड़ा तस्करी नेटवर्क तैयार कर लिया। उसके खिलाफ मलप्पुरम जिले के वझाक्कड़ पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक पुराना मामला भी लंबित है।

जयपुर जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव परिणाम में कांग्रेस आगे

पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को केरलम लाया जाएगा और पलक्कड़ की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा। रेलवे एसपी बी कृष्णकुमार ने बताया कि ‘ऑपरेशन तूफान’ के तहत अब तक 176 मामले दर्ज किए गए हैं और 146 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 700 किलोग्राम गांजे के अलावा एमडीएमए, चरस, हशीश ऑयल और हेरोइन सहित अन्य मादक पदार्थ जब्त किए हैं।आलम उप्रेती