नक्सल मुक्त क्षेत्र में सर्चिंग तेज, जंगलों से मिला मशीनरी और उपकरणों का बड़ा जखीरा

Follow Us

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्ति के बाद भी सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में मशीनरी और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन और डीएसपी मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।

दीपों की कतार से जगमगाया यज्ञ स्थल,भव्य दीपोत्सव एवं दीपावली मिलन का आयोजन

सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को दो ड्रिल मशीन, दो वेल्डिंग मशीन, एक कटर मशीन, तीन ब्लोअर, बेंच ग्राइंडर, टेबल ड्रिल मशीन, दो टेबल ग्राइंडर, वेल्डिंग होल्डर और वायरिंग बोर्ड मिले। इसके अलावा मोटर, आर. बॉक्स वायर, स्प्रिंग वायर, बाइंडर, रॉकेट सेट, ड्रिल बिट, टेप रिंच, स्पैनर, वी-बेल्ट और बेंच वाइस सहित अन्य तकनीकी सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों का लक्ष्य इलाके में सुरक्षित माहौल तैयार कर विकास कार्यों को गति देना है। पुलिस ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

भारतीय ऑटो बाजार में जबरदस्त उछाल, कारों से लेकर स्कूटर तक की बिक्री में तेजी