भारतीय ऑटो बाजार में जबरदस्त उछाल, कारों से लेकर स्कूटर तक की बिक्री में तेजी

Follow Us

नई दिल्ली। मोबाइल उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले स्पैम कॉल और अनचाहे प्रमोशनल मैसेज के खिलाफ सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 374 सेंडर्स को ब्लैकलिस्ट किया गया है। संचार मंत्रालय के अनुसार, इस अवधि में अनचाहे व्यावसायिक संदेशों को लेकर 15.29 लाख शिकायतें दर्ज हुईं। कार्रवाई के तहत कई नंबरों की आउटगोइंग कॉल बंद की गई, कनेक्शन काटे गए और संदिग्ध एसएमएस हेडर को ब्लॉक किया गया।

अब नहीं आएंगे फर्जी कॉल और मैसेज! TRAI ने 374 सेंडर्स को किया ब्लैकलिस्ट

स्पैम पर लगाम लगाने में TRAI के डू नॉट डिस्टर्ब (DND) ऐप की भी अहम भूमिका रही। कुल शिकायतों में से 92.9 प्रतिशत इसी ऐप के माध्यम से मिलीं। वहीं, एआई आधारित सिस्टम ने करीब 19.9 अरब संदिग्ध स्पैम कॉल और एसएमएस की पहचान की। संदिग्ध सेंडर्स को 45.9 लाख से अधिक चेतावनी संदेश भी भेजे गए। TRAI ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनचाहे कॉल और मैसेज की शिकायत DND ऐप के जरिए करें। इससे स्पैम पर नियंत्रण और मोबाइल उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा मजबूत करने में मदद मिलेगी।

हैकर्स के हाथ लगा AI का हथियार, तीन घंटे में हासिल कर रहे सिस्टम की खास पहुंच