3.4 मिलियन डॉलर के साइबर फ्रॉड का दावा गलत, यस बैंक ने रिपोर्ट पर जताई आपत्ति

Follow Us

नई दिल्ली। यस बैंक ने साइबर फ्रॉड के कारण करीब 3.4 मिलियन डॉलर (लगभग 28 करोड़ रुपये) के नुकसान की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि उसके सभी बैंकिंग सिस्टम सुरक्षित हैं और इस कथित साइबर घटना में उसे किसी तरह का वित्तीय नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल, फाइनेंशियल टाइम्स ग्रुप के प्रकाशन ‘द बैंकर’ ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि सरकारी खातों से जुड़े साइबर फ्रॉड में यस बैंक को भारी नुकसान हुआ है। यह घटना अक्टूबर 2026 के अंत की बताई गई थी।

सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक, मुम्बई ने हैदराबाद को हराया सात विकेट से

बैंक ने इन दावों को तथ्यहीन बताते हुए संबंधित मीडिया संस्थान से संपर्क किया है और रिपोर्ट में सुधार करने के साथ उसे वापस लेने की मांग की है। यस बैंक का कहना है कि इस तरह की गलत खबरों से उसकी प्रतिष्ठा और ग्राहकों का भरोसा प्रभावित हो सकता है। वहीं, बैंक इन दिनों 8,415 करोड़ रुपये के एटी-1 बॉन्ड बहाली को लेकर भी चर्चा में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बॉन्ड बहाली में देरी को लेकर एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैंक का कहना है कि वह अदालत के आदेश का पूरी तरह पालन करने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।

कुलदीप यादव टेस्ट टीम से बाहर, गुरनूर बरार को किया गया शामिल