भाटापारा। शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा दिनांक 12 नवम्बर 2026 को प्रख्यात पक्षी-विज्ञानी डॉ. सलीम अली की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पक्षी अवलोकन दिवस पर पक्षी अवलोकन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. ए.आर.सी.जेम्स के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
इस दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पक्षियों का अवलोकन किया और परिसर की पक्षी विविधता का संधारण कर अनुभवात्मक शिक्षण प्राप्त किया। विशेषज्ञ नरेन्द्र वर्मा ने विद्यार्थियों को पक्षियों की मूलभूत विशेषताओं – चोंच के प्रकार, घोंसले, पंख और व्यवहार से परिचित कराया और फोटोग्राफी पर प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पक्षियों के प्रति रुचि, प्रकृति के अवलोकन और जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष रेखा कश्यप, महाविद्यालयीन प्राध्यापकगण एवं एम.एससी. व बी.एस.सी के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

