कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, 5 हजार रुपये का अर्थदंड

Follow Us

कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, 5 हजार रुपये का अर्थदंड

जांजगीर-चांपा। जिले के सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमरीद में मामूली विवाद पर हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र चौहान ने आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास के साथ 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

मामला 22 मई 2025 का है। बच्चों के कैसियो बाजा छूने की बात को लेकर आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी और मृतक मनहरण घिरही के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने लकड़ी के फट्टे से मनहरण के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनहरण की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

मामले की विवेचना के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक सावन कुमार सारथी ने गंभीरता से जांच करते हुए साक्ष्य संकलित किए और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। विवेचना में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषसिद्ध कर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

सेवा सेतु पोर्टल से अब विद्यार्थियों को आसानी से मिलेगा स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, प्राचार्यों एवं व्याख्याताओं को दिया गया प्रशिक्षण

पुलिस के अनुसार, निरीक्षक सावन कुमार सारथी की विवेचना में पूर्व में भी कई गंभीर मामलों में आरोपियों को सजा मिल चुकी है। सारागांव थाना क्षेत्र के एक अन्य हत्या के मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वहीं, नशीली कोडीन कफ सिरप के मामले में तीन आरोपियों को 14-14 वर्ष का कठोर कारावास और रात में रास्ता रोककर लूट करने वाले तीन आरोपियों को भी 14-14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।