पीआईबी रायपुर के तीन दिवसीय मीडिया आउटरीच दौरे में डिजिटल क्रिएटर्स को देश की सांस्कृतिक विविधता, कला, परंपराओं और पर्यटन की झलक देखने का अवसर
भारत की एकता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाएंगे क्रिएटर्स
रायपुर। देश की सांस्कृतिक पहचान, पर्यटन की संभावनाओं और समृद्ध विरासत को डिजिटल माध्यमों से व्यापक पहचान दिलाने के उद्देश्य से पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के 10 डिजिटल क्रिएटर्स का दल गुजरात के एकतानगर (केवडिय़ा) के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचा है। यह दल यहां आयोजित भारत पर्व 2026 में सहभागिता कर रहा है। इस मीडिया आउटरीच दौरे के माध्यम से डिजिटल क्रिएटर्स को भारत की सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता, पर्यटन स्थलों और विकास की उपलब्धियों को करीब से जानने तथा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए आमजन तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।
दौरे के दौरान दल ने विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू आफ यूनिटी और रेन फारेस्ट का भ्रमण किया। इसके बाद क्रिएटर्स ने पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत पर्व 2026 के आयोजन स्थल का दौरा किया। पर्यटन मंत्रालय की सहायक निदेशक मंजिरी कमलापुरकर ने दल का स्वागत किया और भारत पर्व में आयोजित विभिा गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
भारत पर्व परिसर में देश के विभिा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, खानपान, पर्यटन स्थलों और स्थानीय विशेषताओं को प्रदर्शित करने के लिए आकर्षक स्टाल लगाए गए हैं। डिजिटल क्रिएटर्स ने इन स्टालों का भ्रमण कर विभिा राज्यों की सांस्कृतिक विरासत और विशिष्टताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राज्यों की पारंपरिक कलाओं, लोक संस्कृति, पर्यटन आकर्षणों और स्थानीय परंपराओं को करीब से देखा तथा उनके प्रतिनिधियों से संवाद भी किया।
प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग क्षेत्रों की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रत्येक राज्य के स्टाल में वहां की विशिष्ट पहचान, ऐतिहासिक विरासत, पारंपरिक कला और पर्यटन की संभावनाओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इस अनुभव ने क्रिएटर्स को भारत की विविधता में एकता की भावना को समझने का अवसर दिया। उन्होंने विभिा राज्यों की विशेषताओं को अपने कैमरों में दर्ज किया, ताकि इन अनुभवों को डिजिटल माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।
स्टैच्यू आफ यूनिटी में राष्ट्रीय एकता का अनुभव
इस दौरे का प्रमुख आकर्षण विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू आफ यूनिटी का भ्रमण रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित यह भव्य प्रतिमा भारत की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। डिजिटल क्रिएटर्स ने इस ऐतिहासिक स्मारक की भव्यता को करीब से देखा और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा देश की रियासतों के एकीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण किया।
BREAKING: असम में मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 23 लोगों की दर्दनाक मौत
स्टैच्यू आफ यूनिटी केवल एक पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि देश के इतिहास, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक संकल्प का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण स्मारक भी है। यहां पहुंचकर क्रिएटर्स को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर मिला। उन्होंने इस स्थल की भव्यता और इससे जुड़े राष्ट्रीय महत्व को अपने कैमरों में कैद किया।
रेन फारेस्ट में प्रकृति और पर्यटन का अनुभव
दल ने एकतानगर स्थित रेन फारेस्ट का भी भ्रमण किया। यहां प्राकृतिक वातावरण, हरियाली और जैव विविधता से जुड़े आकर्षणों का अनुभव किया। इस भ्रमण ने गुजरात में विकसित हो रहे पर्यटन के विविध आयामों से परिचित होने का अवसर प्रदान किया। डिजिटल क्रिएटर्स ने प्रकृति आधारित पर्यटन की संभावनाओं को भी करीब से देखा।
भारत पर्व में दिखी देश की सांस्कृतिक विविधता
भारत पर्व 2026 में विभिा राज्यों के स्टाल और प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। यहां देश के अलग-अलग हिस्सों की लोक कलाओं, हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधानों, खानपान, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को एक ही परिसर में देखने का अवसर मिलता है। प्रदर्शनी के माध्यम से भारत की क्षेत्रीय विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि को एक साझा मंच पर प्रस्तुत किया गया है।
क्रिएटर्स ने विभिा राज्यों के स्टालों का अवलोकन करते हुए वहां की विशिष्ट कलाओं, परंपराओं और पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्हें यह समझने का अवसर मिला कि भारत की सांस्कृतिक पहचान कितनी व्यापक और विविधतापूर्ण है तथा प्रत्येक राज्य अपनी विशिष्ट परंपराओं के माध्यम से देश की सामूहिक विरासत को समृद्ध करता है।
शाम के समय दल ने भारत पर्व परिसर में आयोजित लेजर शो का भी आनंद लिया। आधुनिक प्रकाश और दृश्य तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत इस कार्यक्रम ने दिनभर के भ्रमण को आकर्षक समापन दिया। लेजर शो के जरिए दृश्यात्मक प्रस्तुति का अनुभव भी क्रिएटर्स के लिए विशेष आकर्षण रहा।
डिजिटल माध्यमों से राष्ट्रीय विरासत के प्रचार-प्रसार की पहल
पीआईबी रायपुर द्वारा आयोजित इस मीडिया आउटरीच दौरे का मुख्य उद्देश्य डिजिटल क्रिएटर्स को देश की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन संबंधी गतिविधियों से प्रत्यक्ष रूप से जोडऩा है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म सूचना एवं जनसंचार के प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। डिजिटल क्रिएटर्स अपनी रचनात्मक प्रस्तुति, वीडियो, रील्स, फोटो और अनुभव आधारित सामग्री के जरिए विभिा विषयों को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए इस दौरे में छत्तीसगढ़ के डिजिटल क्रिएटर्स को शामिल किया गया है, ताकि वे भारत पर्व और एकतानगर के प्रमुख पर्यटन स्थलों से जुड़े अनुभवों को अपने-अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर साझा कर सकें। उनके माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन की संभावनाओं, राष्ट्रीय गौरव और विभिा क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी युवाओं सहित व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, 5 हजार रुपये का अर्थदंड
इस दौरे के दौरान डिजिटल क्रिएटर्स गुजरात की सांस्कृतिक विविधता, पर्यटन आकर्षणों और भारत की राष्ट्रीय एकता के प्रतीक स्थलों से जुड़े अनुभवों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करेंगे। इससे डिजिटल माध्यमों के जरिए देश के विभिा राज्यों की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलने के साथ ही घरेलू पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
यह पहल डिजिटल मीडिया की बढ़ती पहुंच और प्रभाव का उपयोग करते हुए देश की सांस्कृतिक एकता, पर्यटन और राष्ट्रीय गौरव को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
