तबादला आदेश को ठेंगा! 27 अक्टूबर को हुआ वाड्रफनगर एसडीओ प्रेमचंद मिश्रा का राजपुर तबादला, फिर भी कुर्सी पर जमे

Follow Us

वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 27 अक्टूबर 2026 को जारी तबादला आदेश में वाड्रफनगर में पदस्थ एसडीओ प्रेमचंद मिश्रा का स्थानांतरण राजपुर कर दिया गया। लेकिन आदेश जारी होने के बाद भी प्रेमचंद मिश्रा के वाड्रफनगर में पद पर बने रहने को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

आदेश जारी हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनके नवीन पदस्थापना स्थल राजपुर में कार्यभार ग्रहण करने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर तबादला आदेश के क्रियान्वयन में देरी क्यों हो रही है?

गोंडी गाथा सेवा दल की प्रस्तुति ने समाज में जगाई मूल संस्कृति के संरक्षण की अलख

जब शासन स्तर से अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए जाते हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी होती है। फिर वाड्रफनगर में एसडीओ प्रेमचंद मिश्रा के मामले में आदेश के पालन की स्थिति क्या है? क्या विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों ने इस ओर ध्यान दिया है?
अब सवाल वरिष्ठ अधिकारियों से है—27 अक्टूबर को जारी तबादला आदेश का पालन कब होगा? क्या प्रेमचंद मिश्रा को राजपुर के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा या तबादला आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगा

विभागीय उच्चाधिकारियों को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।