कबीरधाम पुलिस ने दो वारंटियों को भी पकड़ा, न्यायालय के समक्ष किया पेश
कवर्धा। कबीरधाम जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में झलमला पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज कर विवाद करने वाले एक आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, जिले में लंबित गिरफ्तारी और स्थाई वारंटों की तामीली के दौरान दो वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
दो वारंटी भी गिरफ्तार
इसी अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस ने लंबित गिरफ्तारी एवं स्थाई वारंटों की तामीली करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। चौकी पोड़ी पुलिस ने गिरफ्तारी वारंटी राजेश अनंत निवासी पोड़ी, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने स्थाई वारंटी श्यामचरण निवासी जिला केसीजी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कबीरधाम पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालयीन वारंटों की तामीली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
