अठावले का राहुल गांधी पर तंज, बोले- 2029 में PM मोदी के साथ खेलूंगा क्रिकेट और लूंगा विकेट

Follow Us

रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। यहां सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कई बयान दिए।

CG Breaking: रायपुर पुलिस में फेरबदल: 4 निरीक्षकों का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी

अठावले ने कहा कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि जब वह कांग्रेस में थे, तब उन्होंने सोनिया गांधी को सुझाव दिया था कि राहुल गांधी को ढाई साल के लिए प्रधानमंत्री बनाया जाए, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।

देवउठनी एकादशी की तारीख को लेकर दूर करें भ्रम, जानें शुभ मुहूर्त

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भी भाजपा और उसके सहयोगी दलों को जीत मिलेगी। इसी दौरान अपने खास अंदाज में अठावले ने कहा कि 2029 में वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ क्रिकेट खेलेंगे और राहुल गांधी का विकेट लेंगे। उनके इस बयान ने राजनीतिक चर्चा को नया विषय दे दिया।