देवउठनी एकादशी की तारीख को लेकर दूर करें भ्रम, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us

देवउठनी एकादशी 2026: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। उनके जागने के साथ ही एक बार फिर से विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। इसलिए इस शुभ दिन पर प्रभु का नाम लेते हुए व्रत और पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि जीवन में बढ़ती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, नवंबर में देवउठनी एकादशी कब मनाई जाएगी, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इस दिन कौन से 4 उपाय करना फलदायी माना जाता है।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 537 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

देवउठनी एकादशी 2026:

  • कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी।
  • इस तिथि का समापन 21 नवंबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट पर होगा।
  • उदयातिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा।
  • मंगल सिंह गोचर 2026: जुलाई 2027 तक इन चार राशि के लोगों का भाग्य रहेगा मजबूत, हर काम में किस्मत देगी पूरा साथ

भारत-इटली विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए शुरु करेंगे संयुक्त शोध कार्यक्रम

देवउठनी एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 44 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक
  • छठ पूजा 2026 डेट और मुहूर्त: कब है संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य? यहां देखें चार दिवसीय कैलेंडर

देवउठनी एकादशी पर करें ये 4 सरल उपाय:
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें पीले रंग के फल अर्पित करें। इसके साथ ही भगवान के मंत्रों का जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है। इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर गन्ने का दान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। देवउठनी एकादशी पर जरूरतमंद लोगों को वस्त्रों का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक किया गया दान जीवन में सुख-समृद्धि लाता है और मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक होता है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इसकी पूजा करने से श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है।