बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 103 BGL बम समेत भारी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद

Follow Us

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों के तीन डंप बरामद किए हैं। पामेड़ और गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में कुल 136 BGL सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर समेत भारी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई। यह कार्रवाई DRG, कोबरा बटालियन, CRPF और डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीमों ने की। पामेड़ क्षेत्र के तुमरेल और सिंगमपल्ली के जंगलों में 103 BGL सेल बरामद किए गए, जबकि गंगालूर क्षेत्र के कुप्पागुड़ा के लेकामपारा जंगल में 33 BGL सेल और अन्य सामग्री मिली।

पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्रों में अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की है। बीजापुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें और ऐसी वस्तुओं को न छुएं।