छठ महापर्व से पहले निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने लिया तैयारियों का जायजा, खमतराई शीतला तालाब का किया निरीक्षण

Follow Us

रायपुर। छठ महापर्व को लेकर रायपुर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने जोन क्रमांक-1 के वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक-16 स्थित खमतराई शीतला तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब और घाटों की साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को महापर्व से पहले सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान आयुक्त संबित मिश्रा ने जोन-1 के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद गज्जू साहू तथा शीतला तालाब खमतराई छठ महापर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने आयोजन की तैयारियों, तालाब की सफाई और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए तालाब परिसर और घाटों की समुचित सफाई, पेयजल की उपलब्धता और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी कार्यों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, जोन-1 कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा और जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।