रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2027 के लिए शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में लागू होने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके तहत प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सालभर में 25 सामान्य अवकाश मिलेंगे। इसके अलावा 51 ऐच्छिक अवकाशों की भी घोषणा की गई है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, सामान्य अवकाशों में राष्ट्रीय पर्वों के साथ धार्मिक और सामाजिक महत्व के प्रमुख त्योहारों को शामिल किया गया है। इनमें गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होली, ईद-उल-फितर, गुड फ्राइडे, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी, गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली और क्रिसमस जैसे अवसर शामिल हैं।
2027 के प्रमुख सामान्य अवकाशों की सूची
० 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
० 20 फरवरी – संत रविदास जयंती
० 6 मार्च – महाशिवरात्रि
० 10 मार्च – ईद-उल-फितर
० 22 मार्च – होली
० 26 मार्च – गुड फ्राइडे
० 2 अप्रैल – महावीर स्वामी जयंती
० 14 अप्रैल – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
० 17 मई – ईद-उल-जुहा (बकरीद)
० 20 मई – बुद्ध पूर्णिमा
० 16 जून – मोहर्रम
० 9 अगस्त – विश्व आदिवासी दिवस
० 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
० 25 अगस्त – कृष्ण जन्माष्टमी
० 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
० 29 अक्टूबर – दीपावली
० 4 नवंबर – छठ पूजा
० 18 दिसंबर – गुरु घासीदास जयंती
० 25 दिसंबर – क्रिसमस
51 ऐच्छिक छुट्टियों में से ले सकेंगे अधिकतम तीन
सामान्य अवकाशों के अलावा शासन ने 51 ऐच्छिक अवकाश भी निर्धारित किए हैं। इनमें विभिन्न महापुरुषों की जयंती, धार्मिक त्योहारों और सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़े दिन शामिल हैं। सरकारी कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार इस सूची में से अधिकतम तीन ऐच्छिक अवकाश ले सकेंगे।
रविवार को पडऩे वाले त्योहारों पर नहीं मिलेगी अतिरिक्त छुट्टी
सरकार ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि वर्ष 2027 में रविवार को पडऩे वाले कुछ प्रमुख पर्वों के लिए अलग से अवकाश नहीं दिया जाएगा। इनमें स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद, दशहरा (विजयादशमी) और गुरु नानक जयंती शामिल हैं।
शासन द्वारा जारी यह अवकाश सूची वर्ष 2027 में प्रदेश के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होगी। कर्मचारी इसी कैलेंडर के आधार पर अपनी छुट्टियों और अन्य व्यक्तिगत कार्यक्रमों की योजना बना सकेंगे।
