देश को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने का लक्ष्य: पीएम मोदी

Follow Us

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज का भारत एक लक्ष्य के साथ काम कर रहा है और यह लक्ष्य देश को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने का है। मोदी ने गुरूवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब चुनावों में गरीबी हटाने पर चर्चा होती थी लेकिन अब समय बदल गया है और गरीब ही खुद गरीबी को परास्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लक्ष्य बनाए गए हैंं उन्हें पूरा किया गया है ।

इस साल व्यापार मेले में 600 स्टार्ट अप्स के साथ साथ 3500 व्यापारिक इकाइयां होंगी शामिल 

उन्होंने कहा कि आजादी के समय से ही देश को विकसित बनाने का सपना रहा है लेकिन अब इस सपने के सामने एक डेडलाइन तय है। हमें स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होने से पहले मिलकर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।

भारत को सीरीज जीतने की उम्मीद, न्यूजीलैंड उतरेगा सीरीज बचाने 

इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने मीडिया और पत्रकारों के काम करने के तौर-तरीकों की सराहना करते हुए देशवासियों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को दीपावली और आगामी छठ महापर्व की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। दीपावली मिलन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई वरिष्ठ नेता तथा पत्रकार मौजूद रहे।