दुर्ग। महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के लिए अब सुबह की चाय से लेकर बच्चों के दूध तक का खर्च बढ़ने जा रहा है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।अमूल ताजा की कीमत में ₹2 प्रति लीटर और अमूल गोल्ड की कीमत में ₹4 प्रति लीटर की वृद्धि की है। वहीं मदर डेयरी ने भी अपने विभिन्न श्रेणियों के दूध के दाम ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। कंपनियों ने पशु चारा, हरे एवं सूखे भूसे, पशु आहार, पैकेजिंग और परिवहन की बढ़ती लागत को कीमतों में वृद्धि का कारण बताया है।दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल एक खाद्य पदार्थ तक सीमित नहीं रहेगा। घरों में छोटे बच्चों के पोषण, स्कूली बच्चों की दिनचर्या, बुजुर्गों के स्वास्थ्य और परिवार की रसोई के रोजाना खर्च पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। जिन परिवारों की आय सीमित है, उनके लिए हर महीने दूध पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बड़ी चिंता बन जाता है।
झारखंड के खूंटी जिले में झूलते बिजली तार ने ली दंतैल हाथी की जान, जांच में जुटा वन विभाग
वोरा ने कहा कि देश में महंगाई का दबाव लगातार आम जनता की क्रय शक्ति को प्रभावित कर रहा है। खाद्य तेल, दाल, सब्जियां, अनाज और रसोई की अन्य आवश्यक वस्तुओं के खर्च के बीच अब दूध भी महंगा हो गया है।रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सरकार को बताना चाहिए कि आम आदमी को लगातार बढ़ती महंगाई से राहत कब मिलेगी?मध्यमवर्ग इस देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन विडंबना यह है कि बढ़ती महंगाई का सबसे निरंतर दबाव भी इसी वर्ग को झेलना पड़ता है। उसकी आय की सीमाएं स्थिर हैं, जबकि आवश्यकताओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सरकार को इस खामोश आर्थिक संघर्ष को समझना होगा।”
औरंगाबाद में ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर

