नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा फेस वन थाना क्षेत्र में स्कूटी टकराने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, बुधवार देर रात को सेक्टर-3 स्थित पार्क में पुलिस और हत्या के मामले में वांछित आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी के बीच मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बताई जा रही हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।
बंगाल : आरजी कर वित्तीय अनियमितता मामला, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ईडी के समक्ष हुए पेश
नोएडा अपर पुलिस उपायुक्त अभय कुमार मिश्रा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि 8 और 9 नवंबर की मध्यरात्रि थाना फेस वन क्षेत्र के नया बांस गांव के पास स्थित एक पार्क में अमित (25 वर्ष), शिवम, यशपाल, आकाश और विनोद समेत कुछ युवक मौजूद थे। सभी वहां से स्कूटी से जाने लगे, तभी उनकी स्कूटी एक युवक के पैर से टकरा गई। बताया गया है कि उक्त युवक अपने कुछ साथियों के साथ पार्क में अपने मित्र का जन्मदिन मना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विवाद के दौरान अमित के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि शिवम भी सिर में चोट लगने से घायल हो गया। दोस्तों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। शिवम का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में थाना फेस वन पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 579/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) और 109 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
शीतकाल के लिए वैदिक मंत्रोचारण के मध्य बंद हुए ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
मंगलवार को पुलिस ने हत्या में शामिल एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया तथा पुलिस को बुधवार को स्थानीय खुफिया सूचना मिली कि मामले में वांछित अभियुक्त आफताब निवासी नया बांस, नोएडा सेक्टर-15,सेक्टर-3 स्थित पार्क में मौजूद है और वहां से फरार होने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पार्क के बाहर आरोपी की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। पुलिसकर्मियों ने पार्क के अंदर तलाशी शुरू की तो आरोपी और उसका साथी पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तभी आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आफताब के पैर में गोली लग गई। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ पहले से भी तीन अन्य मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
