शहर की सफाई के लिए महापौर मीनल चौबे ने 11 ई-कचरा गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

Follow Us

रायपुर। राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम द्वारा कचरा संग्रहण प्रणाली में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाया गया। जहां भारत सरकार ने ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम 2026 को 28 जनवरी 2026 को अधिसूचित किया है और ये 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होगे। इसमें अब प्रत्येक नागरिक, संस्थान को गीला, सूखा, सेनेटरी एवं स्पेशल केयर वेस्ट चार श्रेणियो में कचरा अलग करना अनिवार्य है। आपको बता दें की आज कुल 11 इलेक्ट्रॉनिक वाहनो का शुभारंभ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे द्वारा सभापति सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर एमआईसी सदस्य सर्व महेन्द्र सोडियार, मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल भोलाराम साहू, अमर गिदवानी, नंदकिशोर साहू खेम कुमार सेन, संजना संतोष हियाल, सरिता आकाश दुबे, सुमन अशोक पाण्डेय, नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा सटीक, मुख्य अभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन योगेश कडु, कम्प्यूटर प्रोग्रामर तोरन शर्मा, उप अभियंता कृष्णा राठी, रामकी कंपनी के लोकल हेड श्री योगेश कुमार, सफाई सुपरवाईजरों सहित स्वच्छ भारत मिशन शाखा के विषय विशेषज्ञ प्रणीत चोपडा, सूरज चंद्राकर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियो की उपस्थिति में 11 इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के समक्ष से वार्डो में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य हेतु अनुबंचित्त एजेंसी रामकी कंपनी के नये वाहनों को रवाना किया गया।