रायपुर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी। वे दिल्ली से सीधे रायपुर एयरपोर्ट आएंगी, जहां से धरमजयगढ़ (रायगढ़) के लिए रवाना होंगी। यहां 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करेंगी।
दौरे के दौरान स्मृति ईरानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित रायगढ़ दौरे को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी। इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की रणनीति पर चर्चा होगी। वे अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देंगी। इसके बाद देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
प्रदेश प्रभारी बनने के बाद दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा
भाजपा प्रदेश प्रभारी का पद संभालने के बाद स्मृति ईरानी का यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे 25 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर प्रदेश आई थीं। पखवाड़ेभर के भीतर उनके दूसरे दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को रायगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
