नहीं रहीं दुर्ग की कांग्रेस नेत्री कल्पना देशमुख,बघेल-वोरा हुए अंत्येष्टि में शामिल

Follow Us

दुर्ग। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कल्पना देशमुख के आकस्मिक निधन से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। 4 नवंबर की सुबह रायपुर स्थित एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वे उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की एक निष्ठावान कार्यकर्ता होने के साथ-साथ बेहद संवेदनशील, मिलनसार और दृढ़ व्यक्तित्व की धनी थीं। कांग्रेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का उनका स्वभाव हमेशा याद आएगा।

कांग्रेस नेत्री कल्पना देशमुख

 

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का शिकंजा, केरल और तमिलनाडु में 11 ठिकानों पर छापेमारी

अरुण वोरा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कल्पना देशमुख जी का जाना उनके लिए केवल एक राजनीतिक साथी को खोना नहीं, बल्कि परिवार के एक आत्मीय सदस्य को खोने जैसा है। उनके साथ वर्षों का आत्मीय जुड़ाव, स्नेह और अनेक स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। कुछ रिश्ते पद और परिचय के दायरे से कहीं आगे होते हैं। कल्पना जी उन्हीं आत्मीय रिश्तों में से एक थीं। उनका चले जाना व्यक्तिगत रूप से भी उन्हें गहरा आघात पहुंचाने वाला है। इस अपूरणीय क्षति को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

आंध्र प्रदेश में ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व लोक सेवा आयोग सचिव के सात ठिकानों पर छापेमारी