जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर दौरे पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, भरत सिंह और कृष्णा राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी भी हेलीपैड पहुंचे।
