● थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही, आरोपी से धारदार चाकू किया गया जप्त
● आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर की गई है कार्यवाही
भाटापारा। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों एवं समाज में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा हाउसिंग बोर्ड कालोनी भाटापारा में आम जनता को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
CG Breaking: महादेव सट्टा एप : सौरभ चंद्राकर को रायपुर लेकर पहुंची पुलिस
घटना का विवरण एवं पुलिस कार्यवाही: दिनांक 02.11.2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस की टीम टाउन पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान सूचना मिली हाउसिंग बोर्ड कालोनी भाटापारा में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम डोमन देवदास बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।
जब्ती व वैधानिक कार्यवाही: आरोपी का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 680/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी का नाम: डोमन देवदास उर्फ तुतरू पिता रमेश देवदास उम्र 19 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण
