रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।गृह (पुलिस) विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, अधिकारियों की नई पदस्थापना प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक की गई है। तबादला सूची में कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस मुख्यालय और विभिन्न रेंज में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, रिया मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला बिलासपुर नियुक्त किया गया है। बंतलूराम भगत को उप सेनानी, छठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी तरह शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर बनाया गया है। रामगोपाल करियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा), जिला कोरबा और नितीश कुमार ठाकुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बेमेतरा में पदस्थ किया गया है।पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद विभिन्न जिलों और इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। शेष अधिकारियों की नई पदस्थापना का विवरण शासन द्वारा जारी 33 अधिकारियों की तबादला सूची में दिया गया है।
