अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर अरुण वोरा ने जताया गहरा दुःख

Follow Us

दुर्ग। अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के आकस्मिक निधन पर दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

दिल्ली प्रवास पर मौजूद अरुण वोरा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं। वे बेहद सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका असमय निधन अत्यंत दुःखद और व्यक्तिगत क्षति है। अरुण वोरा ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।