अनुपम गार्डन और महावीर पार्क का जल्द होगा विकास, विधायक राजेश मूणत ने डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश

Follow Us

रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने महापौर मीनल चौबे के साथ जीई रोड स्थित नगर निगम के अनुपम गार्डन महावीर पार्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गार्डन की व्यवस्थाओं में सुधार करने और जनअपेक्षाओं के अनुरूप जल्द विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम जोन-7 के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर योजना का प्रस्तुतिकरण देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान विधायक मूणत ने जोन-7 कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, उपअभियंता अर्जिता दीवान, जिज्ञासा जैन और विक्रम सिंह ठाकुर को विकास एवं सौंदर्यीकरण की योजना प्राथमिकता से तैयार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल और सुमन पाण्डेय, जोन-5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, पार्षद महेंद्र औसर, एल्डरमैन अनिल सोनकर, बी. श्रीनिवास राव, पूर्व पार्षद आशीष अग्रवाल और दिलीप यदु, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय सहित सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।