लैलूंगा में मिली अफीम की खेती, तीन लोगों द्वारा 50 डिशमिल में की जा रही थी खेती

Follow Us

लैलूंगा। रायगढ़ जिले में फिर मिली अफीम की खेती। जहां लैलूंगा ब्लॉक के नवीन घट गांव में अफीम की खेती की जा रही थी। तीन अलग अलग खेत में अफीम के पौधे लगे थे। वहीं पुलिस टीम जांच के लिए रवाना हो चुकी है। आपको बता दें की आसपास के किसानों ने पुलिस को सूचना दी थी की कुल तीन स्थानों पर अफीम की खेती की जा रही थी। साधुराम नागवंशी ने 10 डिशमिल में, जगतराम ने 2 डिशमिल, अभिमन्यु नाग ने 15 डिशमिल में अफीम की खेती की थी।