भाटापारा। पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन, में जघन्य एवं गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए अंधी हत्या की गुत्थी को महज कुछ ही घंटों में सुलझाकर आरोपी पति को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
घटना का विवरण:- दिनांक 13.10.2026 को प्रार्थी ने थाना भाटापारा ग्रामीण में सूचना दी कि उसकी भाभी अपने कमरे में पलंग पर खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी हुई हैं और उनके सिर व शरीर पर किसी धारदार हथियार से वार के गहरे निशान हैं। पुलिस टीम की त्वरित व मुस्तैद कार्यवाही:- घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वैज्ञानिक अधिकारी (फॉरेंसिक एक्सपर्ट) बलौदाबाजार की भी मदद ली गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम और ई-साक्ष्य (e-Evidence) तकनीक के माध्यम से बारीकी से निरीक्षण किया तथा घटना स्थल से खून से सने कपड़े व अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए।
राजधानी में महिला अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, फर्जी अफसर गिरफ्तार
पूछताछ में खुलासा एवं आरोपी की धरपकड़:- जांच के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि मृतिका के पति आरोपी लखन लाल बंजारे को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना की रात आरोपी ने अपनी सोती हुई पत्नी पर धारदार बसुला से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में जाल बिछाया गया और मुखबिर सक्रिय किए गए। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए भाटापारा रेलवे स्टेशन में दबिश दी, जहां आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में खड़ा था। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1) BNS के तहत पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे आज दिनांक 13.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के बाहर हंगामा, तोड़फोड़ करने वाला आरोपी हिरासत में
● वारदात के चंद घंटों के भीतर ग्राम टोनाटार में घटित हत्या की गुत्थी सुलझाने में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
● रेलवे स्टेशन से भागने की फिराक में खड़े आरोपी पति को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
● आरोपी की निशानदेही पर ‘खून से सना बसुला’ एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त
● फॉरेंसिक व ई-साक्ष्य टीम की मदद से पुलिस ने एकत्रित किए अकाट्य वैज्ञानिक सबूत
● आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) BNS के तहत की जा रही है कड़ी कानूनी कार्यवाही
जप्त सामग्री:- 01 नग खून से सना बसुला एवं घटना स्थल से एकत्रित खून से सने कपड़े एवं फॉरेंसिक साक्ष्य
गिरफ्तार आरोपी:- लखन लाल बंजारे पिता बढ़ेरू उर्फ बोदरू उर्फ बोडरु बंजारे, उम्र 61 वर्ष, निवासी ग्राम टोनाटार थाना भाटापारा ग्रामीण
