कांकेर में गांजे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 2.855 किलो नशीला पदार्थ जब्त

Follow Us

कांकेर। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भानुप्रतापपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.855 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 42 हजार 750 रुपये बताई गई है। 

भारी बारिश को देखते हुए जिले के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सहकट्टा में एक व्यक्ति घर के पीछे गांजा छिपाकर उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध की तलाशी ली। इस दौरान यशवंत धनेलिया (39) को गांजे के साथ पकड़ा गया।

लगातार बारिश को लेकर विधायक सावित्री मंडावी ने आम जनता से की सावधानी बरतने की अपील

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।