BREAKING : छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न्स का बढ़ा स्टाइपेंड, अब मिलेंगे 25 हजार प्रतिमाह

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले MBBS इंटर्न्स के लिए बड़ी सौगात दी है। शासन ने इंटर्न्स की शिष्यवृत्ति (Stipend) को पुनरीक्षित करते हुए 25,000 रुपये प्रतिमाह करने की स्वीकृति प्रदान की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग, महानदी भवन, नवा रायपुर से 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, संचालनालय चिकित्सा शिक्षा के प्रस्ताव में यह निर्णय लिया गया है।

1 अक्टूबर से लागू होगा नया स्टाइपेंड

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुनरीक्षित शिष्यवृत्ति 1 अक्टूबर se प्रभावशील होगी। स्टाइपेंड बढ़ोतरी से प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों को सीधा लाभ मिलेगा।