ग्राम पंचायत अनंतपुर में 30 दिवसीय नि:शुल्क राजमिस्त्री (मेसन) प्रशिक्षण का शुभारंभ
कोण्डागांव। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (ष्टश्वह्र) के कुशल निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत माकड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अनंतपुर में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (स्क्चढ्ढ क्रस्श्वञ्जढ्ढ) कोंडागांव के तत्वावधान में 35 स्थानीय युवाओं के लिए 30 दिवसीय राजमिस्त्री (मेसन) प्रशिक्षण का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को तकनीकी कौशल से परिपूर्ण कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जो आगामी 30 दिनों तक निरंतर चलेगा। प्रशिक्षण के उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत अनंतपुर के सरपंच विक्रम मांडवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को पक्के रोजगार और निर्माण कार्यों में अपनी दक्षता साबित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान एसबीआई आरसेटी कोंडागांव के अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला तथा जनपद स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, और ग्राम पंचायत के सचिव विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने और इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की प्रेरणा दी। 30 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को राजमिस्त्री से जुड़ी तकनीकी बारीकियों और निर्माण कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
