बलौदाबाजार-भाटापारा। अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत गिधौरी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 35 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 हजार रुपये है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में की गई।
पुलिस टीम ने 23 सितंबर को टुण्डरा नगर से पथर्री-सबरिया डेरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर नहर किनारे घेराबंदी की थी। इसी दौरान बिक्री के लिए महुआ शराब लेकर जा रहे युवक को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद (25), निवासी टुण्डरा नगर पथर्री सबरिया डेरा, थाना गिधौरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
