महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू का 24 सितंबर को कांकेर प्रवास

Follow Us

o उम्मीद की उड़ान, नारी शक्ति अभिनंदन सम्मेलन एवं तीज उत्सव कार्यक्रम में होंगी शामिल

कांकेर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता साहू गुरुवार 24 सितंबर को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगी। वे सड़क मार्ग से रायपुर से कांकेर पहुंचेंगी और निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होकर वापस रायपुर प्रस्थान करेंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार डॉ. ममता साहू सुबह 9:45 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा जिला मुख्यालय कांकेर के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर करीब 12:15 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष कांकेर पहुंचकर ‘उम्मीद की उड़ान’ कार्यक्रम में शामिल होंगी।

पीएम मोदी के विजन से गांवों तक पहुंची आवास की सौगात, शांति बाई का बदला जीवन

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस कांकेर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। वहीं दोपहर 2:15 बजे नया बस स्टैंड कांकेर में आयोजित नारी शक्ति अभिनंदन सम्मेलन एवं तीज उत्सव कार्यक्रम में वे शामिल होंगी। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं से जुड़े विषयों को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात डॉ. ममता साहू शाम 3:45 बजे कांकेर से सड़क मार्ग द्वारा रायपुर मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेंगी। महिला आयोग अध्यक्ष के जिला प्रवास को लेकर संबंधित विभागों द्वारा कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ ट्रेवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य भेंट