इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने कृष अग्रवाल संग की सगाई, नॉर्वे में हुआ था प्रपोजल

Follow Us

मुंबई। फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर साझा कर इस खास मौके की जानकारी दी। फोटो में इदा और कृष एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान इदा पेस्टल पिंक शिमरी साड़ी और ऑफ-शोल्डर ब्लाउज में नजर आईं, जबकि कृष ने ब्लैक बंद गला पहना था। इस सेलिब्रेशन में आलिया कश्यप भी शामिल हुईं और उन्होंने कपल को अपनी शुभकामनाएं दीं।

कृष अग्रवाल एक हेज फंड में क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं। इदा और कृष काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों को साथ में ट्रैवल करना पसंद है। कपल ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा। इससे पहले जुलाई में कृष ने नॉर्वे में इदा को शादी के लिए प्रपोज किया था। इदा ने उस खास पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब सगाई के बाद दोनों की शादी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

इदा अली ने फिल्ममेकिंग को अपने करियर के तौर पर चुना है। उन्हें कम उम्र से ही कहानी कहने और फिल्में बनाने में रुचि थी। 17 साल की उम्र में उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘लिफ्ट’ का निर्देशन किया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की चैपमैन यूनिवर्सिटी के डॉज कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया आर्ट्स से पढ़ाई की। इदा ने ‘माया’ और ‘उलझे हुए’ जैसे प्रोजेक्ट्स में राइटर और डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। ‘उलझे हुए’ को उन्होंने अमेजन मिनी टीवी के लिए लिखा था।