सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कथनी-करनी के अंतर का लगाया आरोप

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस की नीतियों और संगठन के भीतर चल रही खींचतान को लेकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से जुड़े सवाल पर कहा कि इससे पहले वे जब पंजाब के प्रभारी थे तब उनका विरोध हुआ था। अब वे असम में पहली बार प्रभारी बनकर गए हैं और वहां भी उनका विरोध हो रहा है। कांग्रेस को देखना चाहिए कि आखिर उसके संगठन के भीतर क्या हो रहा है? उसके नेताओं को अपने ही लोगों के बीच विरोध और अपमान का सामना क्यों करना पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। वह जनता से जो वादे करती है, उन्हें पूरा नहीं करती। यही कारण है कि जनता का कांग्रेस से लगातार विश्वास खोते जा रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भी कांग्रेस के पांच वर्षों के शासन को देखा और उसके बाद अपना स्पष्ट निर्णय दिया।

छत्तीसगढ़ बीजेपी को मिलेगा नया नेतृत्व, आज प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालेंगे किरण सिंहदेव

सीएम साय ने बताया- जनता ने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में क्यों नकारा?:
सीएम साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई। इसके बाद लोकसभा चुनाव और नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता केवल वादों पर नहीं, बल्कि काम और परिणाम के आधार पर अपना निर्णय करती है।

अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस:
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके। अपने संगठन की स्थिति पर ध्यान दें। अपने ही नेताओं के बीच विरोध, अंतर्कलह और असंतोष की जो स्थितियां दिख रही हैं। कांग्रेस को सबसे पहले उनका समाधान करना चाहिए।

अक्टूबर 2026 व्रत-त्योहार कैलेंडर: नवरात्रि से दशहरा ,करवा चौथ तक, देखें पूरी लिस्ट