बालोद के बेलोदी गांव में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, खून से लथपथ घूमता मिला

Follow Us

बालोद। जिले के सनौद थाना क्षेत्र के बेलोदी गांव में एक युवक द्वारा हसिए से अपनी गर्दन पर वार कर खुद को घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवक घायल अवस्था में गांव में घूमता रहा। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल युवक की पहचान नरेंद्र रावटे, पिता बालचन्द रावटे, निवासी भेड़ियानवागांव के रूप में हुई है। बताया गया कि वह सुबह अपने घर से निकला था और बेलोदी पहुंचने के बाद उसने खुद को हसिए से घायल कर लिया। सूचना मिलने पर हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

परिजनों के मुताबिक नरेंद्र पिछले कुछ दिनों से परेशान था और वह किसी के उसे मारने के लिए आने की बात कह रहा था। फिलहाल पुलिस युवक के इस कदम के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।