गणेश पंडाल में विवाद कर अशांति फैलाने वाले बदमाश पर कार्रवाई, न्यायालय में पेश

Follow Us

राजनांदगांव। गणेश पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिखली पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने गणेश पंडाल में आने-जाने वाले लोगों से विवाद कर अशांति फैलाने की आशंका पर एक बदमाश के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार यश ठाकुर उर्फ रिंकु कोर्राम उर्फ छोटे बांठुल (19 वर्ष), पिता युवराज, निवासी शंकरपुर गौरा चौक के पास, वार्ड क्रमांक 09, चौकी चिखली, द्वारा गणेश पंडाल में आने-जाने वाले लोगों से वाद-विवाद किया जा रहा था। पुलिस को आशंका थी कि उसके कृत्य से शांति भंग होने के साथ अप्रिय घटना की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मामले में चिखली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. वंदना पटले, आरक्षक सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा एवं खेमलाल पंचारी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।