जांजगीर-चांपा। शादी का झांसा देकर नाबालिग से कथित अनाचार के मामले में पामगढ़ पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी सत्यम दिनकर, निवासी मेऊ को राजिम से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 397/2026 के तहत धारा 64, 64(2)(एम), 65(1), 69 बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार अनाचार किए जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने साइबर तकनीकी सहायता से उसकी लोकेशन ट्रेस की और राजिम से पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, एएसपी डॉ. यूलैण्डन यार्क, एसडीओपी शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राकेश सूर्यवंशी व पामगढ़ पुलिस टीम ने की।
