भैरमगढ़ जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी बरामदगी, एके -47 और जिंदा कारतूस मिले

Follow Us

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। पुलिस ने डंप से एक AK-47 रायफल, .315 बोर रायफल, सिंगल शॉट रायफल और 9 एमएम पिस्टल समेत हथियार व 76 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सूचना मिलने के बाद एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का ने डीआरजी और थाना भैरमगढ़ से रवाना पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग दी।

सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट

सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जवानों ने ग्राम उतला के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान जमीन के अंदर गाड़कर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप मिला। जवानों ने डंप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री में 01 AK-47 रायफल, 01 .315 बोर रायफल, 01 सिंगल शॉट रायफल, 01 नग 9 एमएम पिस्टल, 02 AK-47 मैगजीन, 45 AK-47 जिंदा राउंड, 25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड और .315 बोर रायफल के 06 जिंदा राउंड शामिल हैं। बरामद हथियार और अन्य सामग्री को थाना भैरमगढ़ लाया गया है। मामले में पुलिस द्वारा विधि अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सेवा संकल्प से पोषण संकल्प तक : जंक फूड पर खर्च नहीं, उस पैसे में पोषण की थाली