ईरान युद्ध में चीन का जहाज बना तनाव की वजह, अमेरिका क्यों था तैयार?

Follow Us

वाशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बीते छह महीने से ज्यादा समय से जारी संघर्ष में हाल ही में एक नया मोड़ उस वक्त आया, जब इस जंग की चपेट में चीन तक के आने का खतरा पैदा हो गया। एक हालिया रिपोर्ट में इससे जुड़ा डरावना खुलासा किया गया है और बताया गया है कि इसकी वजह कोई हमला या उकसाने वाली घटना नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिस्टम की गलती बन सकती थी।

यह पूरा खुलासा अमेरिकी मीडिया संस्थान सीएनएन की रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट ने एक बार फिर दुनियाभर में एआई से पैदा होने वाले खतरे और इसकी सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों को लेकर बहस छेड़ दी है। आइये जानते हैं कि जिस घटना को लेकर अब ताजा खुलासे हुए हैं, वह क्या थी? एआई ने क्या रिपोर्ट जारी की थी, जिसने अमेरिका को चीन के खतरे के प्रति अचानक सतर्क कर दिया? अमेरिका ने युद्ध के लिए क्या तैयारी शुरू कर दी थी? कैसे जंग सही समय पर रोकी जा सकी? आइये जानते हैं…

एशियन गेम्स में भारत को पहला पदक, 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर

पहले जानें- क्या थी वह एआई रिपोर्ट, जिससे पैदा हो गया था अमेरिका-चीन में जंग का खतरा?:

  • ईरान युद्ध के दौरान अमेरिका के हवाई स्थित स्पेशल ऑपरेशन्स कमांड पैसिफिक से जुड़े एक सैन्य विश्लेषक को चीनी जहाज के कार्गो मेनिफेस्ट की जानकारी मिली, जिसे विश्लेषक ने एक एआई चैटबॉट में प्रोसेस किया।
  • उस एआई चैटबॉट ने ओपन-सोर्स जानकारी यानी खुले डोमेन में मौजूद जानकारियों और गुप्त सिग्नल्स इंटेलिजेंस का गलत विश्लेषण करके यह निष्कर्ष निकाल दिया कि जहाज पर परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़ी सामग्री है।
  • विश्लेषक ने इसके बाद एक और एआई टूल की मदद से नतीजे को मानक के तहत सैन्य खुफिया रिपोर्ट के रूप में तैयार कर दिया। इससे रिपोर्ट एकदम प्रामाणिक सैन्य ब्योरे जैसी दिखने भी लगी।

अब जानें- अमेरिका ने कैसे कर ली थी जंग की तैयारी?:
गलत खुफिया रिपोर्ट मिलते ही अमेरिकी सेना ने चीनी जहाज के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की तैयारी कर ली थी और इसके लिए एक योजना को भी रूप दे दिया गया।

राहुल गांधी के मंच पर पीएम की मिमिक्री, बीजेपी ने जताई नाराजगी

कैसे अंतिम समय में टला युद्ध का खतरा?:

  • ऑपरेशन शुरू होने से ठीक कुछ मिनट पहले, वरिष्ठ अधिकारियों ने विश्लेषक की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट के पीछे के मूल डेटा और स्रोतों की गहराई से जांच की।
  • इसमें पता चला कि रिपोर्ट एआई चैटबॉट के जरिए बनाई गई थी। इसने जहाज के कार्गो का गलत आकलन किया और उसे परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़ा बता दिया।
  • मूल डेटा की जांच के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट निष्कर्ष निकाला कि यह खुफिया रिपोर्ट पूरी तरह से झूठी और गैर-सत्यापित स्रोतों से तैयार की गई थी।
  • रिपोर्ट के गलत साबित होते ही अमेरिकी सेना ने जहाज पर कब्जा करने के ऑपरेशन को तुरंत रद्द किया और दो देशों के बीच पश्चिम एशिया में एक संभावित जंग को रोक दिया।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय किस तेजी से बढ़ा रहा सेना में एआई का इस्तेमाल?:
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के कार्यालय ने जनवरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सीलरेशन स्ट्रैटेजी जारी की, जिसका मकसद सैन्य अभियानों में एआई को अपनाने की प्रक्रिया को तेज करना है। इसके तहत पेंटागन के लगभग 30 लाख नागरिक और सैन्य कर्मियों के हाथों में सीधे एआई मॉडल उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई।

हालांकि, इस तीव्र विस्तार के साथ सुरक्षा जोखिम भी बढ़ रहे हैं, क्योंकि पेंटागन के अलग-अलग विभाग बिना किसी साझा सत्यापन मानक के अलग-अलग एआई टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति में भव्य आयोजन, अरुण वोरा व आर.एन. वर्मा हुए शामिल

कैसे युद्ध का खतरा पैदा कर सकता है सेना में एआई का इस्तेमाल?
1. गलत सूचना और अचानक युद्ध का खतरा
सैन्य विश्लेषकों के मुताबिक, एआई चैटबॉट ओपन-सोर्स डेटा और गुप्त सिग्नल्स इंटेलिजेंस को मिलाते समय गंभीर गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। अगर सैन्य बल एआई की ओर से तैयार किए गए झूठे डेटा के आधार पर तुरंत हमला या हस्तक्षेप करते हैं, तो महाशक्तियों के बीच अनचाहा या सीधा सशस्त्र संघर्ष छिड़ सकता है।

2. मानकीकरण और सत्यापन की कमी
मौजूदा समय में विभिन्न सैन्य और खुफिया एजेंसियां बिना किसी साझा सुरक्षा या सत्यापन मानकों के अलग-अलग एआई टूल का इस्तेमाल कर रही हैं। जब एआई का गलत निष्कर्ष एक मानक खुफिया रिपोर्ट का रूप ले लेता है, तो वह काफी प्रामाणिक लगता है, जिससे सैन्य अधिकारियों द्वारा बिना गहराई से जांच किए जल्दबाजी में निर्णय लेने का जोखिम रहता है।

कौन हैं नाहिद इस्लाम?: बांग्लादेश में कराया हसीना का तख्तापलट, अब तारिक रहमान को दी कुर्सी की धमकी
दुनिया
3. त्वरित निर्णय का दबाव और जानलेवा चूक
अमेरिका जैसे देश भविष्य के संघर्षों में चीन या अन्य प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दे रहे हैं। हमलों के लिए लक्ष्य तय करने और युद्धक्षेत्र में संपत्तियों की तैनाती के लिए ऑटोमेटेड प्रणालियों पर अत्यधिक निर्भरता घातक गलतियों का कारण बन सकती है।

4. तकनीक का खतरनाक इरादों के लिए इस्तेमाल
ताकतवर एआई मॉडलों का गलत इस्तेमाल सशस्त्र समूहों की ओर से भी किया जा रहा है। हाल ही में यमन के हूती विद्रोहियों ने मिसाइलों और गाइडेड रॉकेट्स के लिए नेविगेशन और कंट्रोल सॉफ्टवेयर लिखने, ड्रोन स्वार्म्स विकसित करने और टारगेटिंग सिस्टम तैयार करने के लिए एआई मॉडल का इस्तेमाल करने का प्रयास किया था।

5. मानवीय नियंत्रण से बाहर होने का डर
प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि एआई का तीव्र विकास इसे मानवीय सीमाओं व नियंत्रण से बाहर कर सकता है। इसके अलावा, अहम सैन्य और साइबर अभियानों में मानवीय नियंत्रण बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी कोई मानक लागू नहीं हो पाया है।