दुर्ग। पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में महाभारत धारावाहिक में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले कलाकार तथा दिल्ली से आए शैलेश पांडे शामिल हुए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा तथा आर.एन. वर्मा भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

