रायपुर। सफाई से जुड़ी जनशिकायत पर रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विज्ञान केंद्र-सड्डू मार्ग की सफाई कराई। सड़क किनारे लंबे समय से जमा कचरे को उठवाकर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बहाल की गई।
जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश और जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा के मार्गदर्शन में स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई अभियान चलाया। टीम ने मार्ग के किनारे जमा कचरे को हटवाया और क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित की।
गणेश चतुर्थी पर चिकन बेचने वाली दुकान पर कार्रवाई, नगर निगम ने लगाया 2 हजार का ई-जुर्माना
शिकायत मिलते ही जोन स्तर पर हुआ निराकरण
निगम अधिकारियों के अनुसार, जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जोन स्तर पर उसका निराकरण किया गया। सफाई के बाद मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था बहाल कर दी गई है। नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए लगातार अभियान चला रहा है। निगम अधिकारियों ने कहा कि जनशिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर शहर को स्वच्छ रखने का प्रयास जारी रहेगा।
