जल भराव वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने कलेक्टर ने दिए निर्देश,प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण

Follow Us

कांकेर। जिले में लगातार बारिश को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने नदी-नालों, जल भराव वाले क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर सरस्वती बंजारे, तहसीलदार,मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने शहरी एवं ग्रामीण इलाकों का निरीक्षण कर जलभराव वाले क्षेत्रों का अवलोकन किया एवं नागरिकों से चर्चा करते हुए सतर्कता बरतने के संबंध में समझाईश दी।

कांकेर शहर के शांतिनगर इलाके में दूध नदी में जल स्तर बढ़ने से कुछ समय के लिए लगभग 10 परिवारों को सामाजिक भवन में ठहराया गया था,जो नदी का जल स्तर घटते ही अपने घरों को लौट गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें सतर्कता बरतने की समझाइश दी है, साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।